मढ़ौरा में मुख्यमंत्री कन्या योजना के लाभूको को शिविर लगा बांटे गये चेक


मढ़ौरा (सारण) : मुख्यमंत्री कन्या योजना से लाभुक महिलाओं के बीच गुरुवार को शिविर लगा चेक वितरण का शुभारंभ बीडीओ बीर बहादुर पाठक और प्रमुख अनीता देवी के हाथों किया गया है.गुरुवार को प्रखंड परिसर के सभागार में दो दिवसीय चेक वितरण शिविर में प्रथम दिन नगर पंचायत मढौरा सहित अन्य 11 पंचायतों में नरहरपुर, रामपुर , रसूलपुर , बहूरापट्टी , गौरा , हथीसार , अगहरा , सलिमापुर , अवारी , भावलपुर पंचायत के लगभग दो सौ महिला लाभूको को प्रति पांच हजार रुपये का चेक वितरित किया गया.जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को शेष 11 पंचायतों में नौतन , हसनपुरा, शील्हौरी , तेजपुरवा , मिर्जापुर, बरदहीया , इसरौली , माधोपुर , ओलहनपुर , भुवालपुर और मुबारकपुर पंचायत के लाभूको के बीच चेक बांटी जायेगी.दोनों दिनों में कुल 430 लाभुक महिलाओं को प्रति लाभुक पांच हजार राशि का चेक बांटी जानी है.

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल कु सिंह , प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय , प्रखंड व पंचायत कर्मियों सहित सैकड़ों की संख्या में लाभूक उपस्थित थे.