मांझी। दाउदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी अभियान चला कर जैतपुर नोनिया टोली से तीन पियक्कड़ों समेत 50 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि मै एसआई नवल किशोर सिंह, एएस आई प्रमोद कुमार निराला, एएसआई कुमार सुनील राज, हवलदार रामवीर महतो, सूरज कुमार आदि के साथ अभियान में निकला था। तभी ग्रामीणों से जानकारी मिली कि जैतपुर के नोनिया टोली में कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे हैं। उसके बाद जब वहां पहुंचे तो पुलिस को देख कर भागने लगे। उसके बाद पुलिस बल के सहयोग से तीन लोग पकड़ लिया गया। जिनमें रंजीत ठाकुर, उमेश राजभर व प्रभु भर शामिल हैं। तभी एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में कुछ लेकर तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद उसे भी पीछा कर पकड़ लिया गया। जब बोरी की जांच की गई तो उसमें देशी शराब बरामद हुई। जिसकी मात्रा करीब 50 लीटर है। गिरफ्तार धंधेबाज उमाशंकर महतो है। उसके ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो धंधेबाज को छोड़ कर तीन लोगों में शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके बाद चारों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके बाद नियम नए उत्पाद अधिनियम संगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।