युवक को गंवानी पड़ी जान

परसा (सारण)।अपने नई नवेली भाभी को आइसक्रीम खिलाना युवक को महंगा पड़ गया ।नतीजा युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। मामला परसा थाना क्षेत्र के मारर गांव की है ।मृतक मारर निवासी दीनानाथ साह का 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है । सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया । इधर भाई की हत्या के मामले में फरार हुए युवक की धर पकड़ के लिए छापेमारी की कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार युवक खुद के पैसे से तीन आइसक्रीम खरीदा और एक अपने ,एक मा और एक नई नवेली भाभी को दे दिया ।इसी को देख भाई सन्नी कुमार का तेवर गर्म हो गया और दोनों आपस में गाली गलौज मारपीट करने लगे इसी क्रम में सन्नी ने सहोदर भाई को सीने में चाकू गोद कर बुरी तरह घायल करते हुए फरार हो गया । ग्रामीण खून से लथपथ हुए युवक को आनन फानन में सीएचसी परसा लाए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया गया ।लेकिन कुछ ही दूरी जाने के उपरांत उसने दम तोड़ दिया ।