पानापुर( सारण )बुधवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने पीएचसी परिसर से पीएचसी के  डाटा इंट्री ऑपरेटर की बाइक  चोरी कर ली । जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी एवं पीएचसी में  डाटा इंट्री ऑपरेटर  के पद पर पदस्थापित  महम्मद अरशद बुधवार  की सुबह अपनी पैशन प्रो बाइक अस्पताल परिसर में  खड़ी कर ड्यूटी करने लगे .दोपहर में उन्होंने देखा की उनकी बाइक गायब है । इस मामले को लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा पानापुर थाने में आवेदन दिया गया है जिसके बाद  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।