दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

आई एम ए का चुनाव संपन्न डॉक्टर सुशील चौधरी अध्यक्ष तो डॉक्टर उमेश कुमार बने मीडिया प्रभारी शनिवार की संध्या शहर के एक निजी होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई का चुनाव हुआ जिसमें जिले के सभी डॉक्टरों ने प्रमुखता से भाग लिया. डॉक्टरों ने पिछले वर्ष के लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही नये अधिकारियों का चुनाव भी किया. जिसमें डॉक्टर सुशील चौधरी को जिला अध्यक्ष डॉ सुधा चंद्रा एवं डॉक्टर एनी खान को उपाध्यक्ष डॉ उमेश कुमार को मीडिया प्रभारी ,डॉ मोहनीश सिन्हा सचिव और संयुक्त सचिव के रूप के पद पर रूद्र नारायण पांडे, डॉक्टर सनी कुमार सिंह, डॉक्टर सौरव कुमार, डॉ उपेंद्र कुमार ,डॉ वीरेंद्र कुमार को चुना गया वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ शिव शंकर शर्मा का चुनाव हुआ. नए सचिव डॉ मनीष सिन्हा ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आईएमओ को नए बुलंदियों पर ले जाने की बात कही. मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार तिवारी और डॉक्टर प्रदीप कुमार ने निष्पक्ष ढंग से सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न करवाया .इस मौके पर डॉ उमेश कुमार, डॉक्टर डी माझी, डॉक्टर अनिल मोटाने, मीरा चौधरी, डॉक्टर रमेश चंद्र सहित जिले के प्रमुख डॉ उपस्थित थे.