
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के
खैरा थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों पर कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने माईकिंग द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते दिखे। मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के मामलो में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए थाना क्षेत्र में मास्क चेकिंग एवं कोविड -19 संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए माईकिंग कराकर आम लोगों को हमेशा मास्क पहनने के साथ ही ज्यादा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में नहीं जाने एवं आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने हेतु प्रचार- प्रसार किया गया तथा साथ शाम में पेट्रोलिंग थाना क्षेत्र के सभी दुकानदारों को अपनी- अपनी दूकान बंद करने के जिला प्रशासन से मिले आदेश की जानकारी दी। वही आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों को बताया कि वे बिना मास्क लगाएं समान नहीं बेचेंगे। थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि अपने – अपने घरों में ही रहें, केवल आकस्मिक परिस्थिति में ही बाहर निकलें। मास्क जरूर पहनें तथा आपस में दो- गज की दूरी रखें ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें।




Recent Comments