पानापुर( सारण)स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोरहां गांव में छापेमारी कर 25 लीटर कच्चे स्प्रीट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज भोरहां गांव निवासी सनोज कुमार बताया जा रहा है।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि भोरहां गांव में शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी।इसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।