
प्रो कबड्डी लीग मैच में बारह वर्ग की टीम ने 60-45 से किया जीत हासिल, मैन ऑफ द मैच बने सचिन
अमनौर/सारण: अमनौर बाइपास रोड स्थित न्यू विजन क्लासेज परिसर में आयोजित प्रो कबड्डी लीग मैच मे बारह वर्ग के टीम ने जीत हासिल किया. रविवार को आयोजित इस प्रो कबड्डी लीग मैच मे जहां ग्यारह वर्ग व बारह वर्ग के छात्रों के बीच खेला गया. जहां निर्धारित 40 मीनट के खेल मे बारह वर्ग की टीम ने 60-45 से जीत अपने नाम किया है. बेस्ट रेडर संटू कुमार व बेस्ट डिपेंडर नितेश कुमार वहीं मैन ऑफ द मैच सचिन कुमार को घोषित किया गया.

इस रोमांचक कबड्डी मैच को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खाशी भीड़ जुटी रही. मैच देखने को लेकर दर्शक काफी उत्साहित दिखे. खेल के उपरांत विजेता टीम तथ उप विजेता टीम को लीग मैच के मुख्य अतिथि मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार यादव, थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने कप प्रदान किया. इस दौरान मुख्य अतिथि मकेर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि खेल भाइचारा व आपसी सौहार्द्र को बढवा देता है. ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उनमें कुछ अच्छा करने मे अच्छी पहल है. इस मौके पर मुख्य रूप से विधालय के निदेशक नगरजीत कुमार, पूर्व प्रचार्य अम्बिका राय, योगेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्धार्थी, प्रियरंजन सिंह युवराज,कांग्रेस नेता अजय प्रताप सिंह उर्फ शरद जी, भानूप्रताप सिंह, सर्व विजय, नवीन पुरी, पप्पू सिंह, शुभम सिंह, ब्रिजकिशोर सिंह आदि लोग शामिल थे.




Recent Comments