पानापुर। सोमवार को स्थानीय थाना परिसर में अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद ने दुर्गापूज को ले जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की।जिसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कोविड -19 के मद्देनजर दुर्गापूजा में विशेष एहतियात बरतने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि दुर्गापूजा में पूजा पंडालों का निर्माण नहीं होगा।मेले तथा अन्य किसी प्रकार के कार्यक्रमो यथा नाटक,कीर्तन, भजन,प्रसाद वितरण आदि नहीं किया जाएगा।बैठक में पूर्व मुखिया सभापति राय,बीडीसी अभिषेक कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह,सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय पुलिस कर्मी उपस्थित थे ।