अंता : शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह सम्पन्न
उस्मान खान
अंता 10 जून- सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में शनिवार को  इंडोर स्टेडियम सहित अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह थे । वहीँ कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्य्क्ष प्रेम नारायण गालव,  किशनगंज विधायक ललित मीणा , जिला प्रमुख नन्द लाल सुमन, भाजपा जिला अध्य्क्ष राजेन्द्र नागर,अंता प्रधान मन्जू दाधीच भी समारोह के दौरान अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।
 इनका हुआ शिलान्यास, लोकार्पण
समारोह के दौरान अंता खेल मैदान में इंडोर स्टेडियम,खेमजी तालाब का सौंदर्यकरण एवं निर्माण का शिलान्यास तथा अंता पशु चिकित्सालय  में नव निर्मित भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया ।। वहीँ सांसद 
दुष्यंत सिंह तथा मंत्री प्रभू लाल सैनी द्वारा  राज्य की भाजपा सरकार की साढे तीन साल की उपलब्धियों का बखान किया गया ।
 ये रहे मौजूद
समारोह के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल , जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा , गिरीश गुप्ता निर्मल माथोड़िया सतीश नागर हेमन्त नागर महेश शर्मा  गोविन्द शर्मा  विनोद मेघवाल धनराज चोरसिया शिव स्वरूप शर्मा हरीश शर्मा  भूपेंद्र राठौड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे । भाजपा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया ने सभी का आभार जताया । संचालन ओम सोनी द्वारा किया गया ।