12 अगस्त को  छपरा में  आयोजित होगा NUJI का प्रदेश अधिवेशन 
✍दैनिक खोज खबर के लिए विनीत कुमार 
छपरा में बैठक करते NUJI के सदस्य 
🔴छपरा :नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) सारण जिला इकाई के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी 12 अगस्त 2017 को छपरा में प्रस्तावित यूनियन के प्रदेश अधिवेशन की सफलता पर विचार विमर्श किया गया।सर्वसम्मति से आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न उप समितियां बनाई गयी जिसमें संरक्षक मंडल में वरीय पत्रकार डॉ एचके वर्मा,राकेश कुमार सिंह,डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव व राजेश पांडेय को बनाया गया जबकि आयोजन संयोजक राकेश कुमार सिंह (बनियापुर) व सह संयोजक ज़ाकिर अली,कमलाकर उपाध्याय, मनोरंजन पाठक व मुकेश कुमार सोनू को बनाया गया है,यूनियन के महासचिव धर्मेन्द्र कुमार रस्तोगी ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन करने की स्वीकृति सारण के स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने करेंगे,वही यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव और प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे,वही बिहार के सभी जिलों के पत्रकार डेलीगेट के रूप में सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी,पंकज कुमार नदीम अहमद,प्रभात किरण हिमांशु,विपिन कुमार मिश्रा आदि शामिल थे