बिजली की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
#खेलने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से हुई घटना
गोपालगंज:
नगर थाना क्षेत्र के तीरबिरवा वार्ड 13 में करेंट लगने से छह वर्षीय बचे की मौत हो गयी। बताया जाता है कि
बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव के अंगद यादव का छह वर्षीय पुत्र राजकुमार अपने नानी परिजनों के साथ नगर थाना क्षेत्र के तीरबिरवा वार्ड 13 के रहने वाले रूदल चौधरी के घर अपने नानी के श्राद्ध में आया था। घर के सभी परिजन अपने कार्यों में लगे हुए थे। तभी राज कुमार खेलते-खेलते छत पर चला गया। जहा छत पर लगे बिजली के तारों से खेलने के दौरान उसे करंट लग गया। जिसके कारण वह जोर से चीखते हुए बेहोश हो गया। तब परिजन छत पर पहुंचे। जहां राजकुमार को बेहोश देखकर उसकेे परिजनों के होश उड़ गए। वहीं परिजन रोने बिलखने लगे। तथा आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में पहुचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजनों में मातम छा गया।
राजकुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख चिल्तार मच गया। वहीं उसकी माँ का रो-रो कर हालत बेहाल था। कौन जानता था राजकुमार के साथ ऐसी घटना होगी।