थरवई:हाइवे पर ट्रक चालक से लूट,सहायक का अपहरण 
सविता उपाध्याय 
लखनऊ 18 जून। गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने हाइवे पर काल बीती रात के एक ट्रक चालक से लूट और सहायक चालक का अपहरण।
थरवई थाना क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने हाइवे पर कल शनिवार बीती रात के एक ट्रक चालक राहुल सहायक चालक दिलीप निवासी सैनी गुडगांव दिलमारपीसे फारचून लाद कर ट्रक से कलकत्ता जा रहे थे। जैसे ही वे थरवई क्षेत्र के डेरागदाई गांव के सामने हाइवे पर पहुंचे थे। तभी ट्रक का टायर पंचर हो गया। और वे दोनो ट्रक का टायर बदल रहे थे। तभी दो बाइक से पाच बदमाश आये और तामंचा साट दिया। और चालक राहुल से 12 हजार रुपया नगद एक मोबाइल लूट लिया। जब सहायक चालक दिलीप ने विरोध किया तो बदमाशो ने मारपीट करने लगे और सहायक चालक दिलीप का अपहरण कर लिया। जब इसकी सुचना चालक ने थरवई थाने पर दी हड़कंप मच गया। और मौके पर थरवई थाने कि पुलिस और गंगापार पहुँच गये। पुलिस ने काई थानो किया वारलेस होने लगी गाड़ीयो कि चेंकिग लेकिन नही लगा बदमाशो का कोई सुराख जाच मे लगी थरवई थाने कि पुलिस।