तीन दिनों तक रूकेगी या नही रूकेगी ट्रेन के बीच लोगों ने किया ट्रेन का स्टेशन पर स्वागत
खगड़िया से सहयोगी संवाददाता के साथ ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
दो तीन दिनों से अगरतला से नई दिल्ली तक चलने वाली राजधानी का खगड़िया में ठहराव का चले हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत रविवार को ट्रेन रूकने के साथ हो गया।

हाई वोल्टेज वाला ड्रामा रेलवे के द्वारा खेली जा रही थी उसका अंत सुखद रहा ।इस हाई वोल्टेज ड्रामा में रेलवे द्वारा जारी सूचना में कभी ठहराव की बात कही जा रही थी वही कभी ठहराव नही होने की सुचना दी गई लेकिन अतत: ट्रेन रूकी।
सांसद चौ.महबूब अली कैसर जी का प्रयास एवं उनके प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह एवं समाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र जोशी एवं समस्तीपुर रेल मंडल के सदस्य फिरोज आलम ने पल पल बदल रही घटना कि जानकारी सोसल मीडिया को शेयर कर रेल के खेल कि पोल खोलने का काम किया । 
अंततः इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को यहाँ रुकना पड़ा । अब देखना दिलचस्प होगा कि नियमित ट्रेन यहाँ रुकती है या नही ।
सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एक और सांसद चौ.महबूब अली कैसर इस ट्रेन के ठहराव के लिये एड़ी चोटी लगाये हुये थे तो कुछ लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे कि इस ट्रेन का ठहराव न हो सके ।एक समय उनकी मंशा पूरी होती भी दिख रही थी लेकिन अंततः लाखों लोगों की अरमानों कि जीत हुई इसके लिये सांसद चौ.महबूब अली कैसर बधाई के पात्र हैं ।
श्री सिंह ने कहा कि नियमित रुप से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव यहाँ न होने कि स्थिति में दिनांक 7 नवम्बर को रेल का चक्का जाम किया जायेगा। उन्होने सख्त लहजे में रेल प्रशासन पर किसी खास के दबाव में आकर खगडिया के लोगों को उपेक्षित करने कि मंशा का विरोध किया है ।अब पुन: देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।