सुल्तानपुर -पुलिस ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज
रिपोटरः वागीश कुमार
सुल्तानपुर 20 अप्रैल। जनपद के जयसिंहपुर स्थित रामबरन डिग्री काॅलेज व एलेना महाविद्यालय का परीक्षा केन्द्र निरस्त होने से नाराज़ छात्रों ने किया जमकर प्रदर्शन । ज्ञातव्य रहे कि निरस्त किए गए परीक्षा केन्द्रों का सेन्टर भेजा गया था कादीपुर स्थित सन्त तुलसीदास पीजी काॅलेज , जहाँ नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ रोड़ जाम कर रहे थे शांति पूर्व प्रदर्शन जिससे लगा हाईवे पर भयंकर जाम । जाम की सुचना की जानकारी पर मौके पर पहुंची थी कादीपुर कोतवाली पुलिस , आन्दोलित छात्रों पर जमकर फटकारी लाठियां कई छात्र हुए घायल । तो वहीं युवा कांग्रेस के चर्चित नेता अभिषेक सिंह भी फंसे थे जाम में पुलिसिया लाठीचार्ज में गम्भीर रुप से घायल हुए अभिषेक सिंह राणा ।