सारण :देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)
गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव का है।थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है की शराब बिक्री के बिरुद्ध आमसूचना संकलन को लेकर क्षेत्रभ्रमण के दौरान गुप्त सूचना मिली की करही के संजय चौधरी अपने दरबाजे पर बैठकर शराब बिक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित करवाई के तहत छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख दो-तीन व्यक्ति इधर-उधर भागने लगे।चौकीदार के निशानदेही पर सशस्त्र बल के सहयोग से धंधेबाज को गिरफ़्तार कर लिया गया।जहाँ तलाशी के दौरान दरबाजे के बाहर प्लास्टिक के दो बोतल में 1250 एमएल(सवा लीटर) देशी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया की जब्त शराब और गिरफ्तार धंधेबाज को थाने लाया गया और औपचारिकता पूरी कर जेल भेज दिया गया।इधर पुलिस द्वारा शराब के बिरुद्ध लगातार चलाई जा रही छापेमारी अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है।