सीवान :​सङक दुर्घटना में दो हुये घायल 

वरुणेश आनंद वरुण की रिपोर्ट 
मैरवा 
थाना क्षेत्र के मैरवा – नवतन मुख्य मार्ग पर मंगलवार की संध्या में डोमडीह गांव के सामने अनियंत्रित हो ट्रैक्टर ने विपरित दिशा से इलाज कराने आ रहे कबीरपुर निवासी राहुल तिवारी व विशाल तिवारी को जबर्दस्त टक्कर दी जिससे दोनो बाइक सवार दूर हवा में उछलते गीरे हैमलेट के बावजूद भी चालक राहुल  गम्भीर रूप से घायल हो गया उसके सिर में गंभीर चोट बताया जा रहा है वही पूर्व से बीमार चल रहे दिव्यांग विशाल भी चोटिल हो गया प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर एअर फोन लगा गाङी चला रहा था ।घटना के बाद ट्रैक्टर  चालक फरार हो गया वही स्थानीय जनो ने दो को  घायलावस्था में देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।समाचार प्रेषण तक मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नही करायी गयी थी वही पुलिस ने दोनो गाङियो को अपने कब्जे मे ले रखी है ।