RPS जोशी का IPS में चयन,खुशी से मित्रो के,छलके नयन
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 24 जून। जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार द्धारा 9 RPS से IPS की सूची में राममूर्ति जोशी का चयन होने पर क्षैत्र के पुलिस प्रेमियो में हर्ष व्याप्त है । श्री राममूर्ति जोशी मांडलगढ़ में पुलिस उपअधीक्षक रह चुके है । जोशी ने मांडलगढ़ में दिनांक 25 फरवरी 2004 को पदभार संभाला था । जोशी वर्तमान में एसीबी अजमेर में अपर पुलिस अधीक्षक है । हंसमुख और अच्छे व्यवहार के धनी श्री जोशी अपने कार्यो के प्रति जागरूक रहे है । आज भी उनके पुलिस मित्र बराबर उनके सम्पर्क में रहकर याद करते रहते है और वो भी निरन्तर सम्पर्क बनाये हुये है । मांडलगढ में भी पुलिस में अच्छे अधिकारी आते रहे है । वर्तमान में डीएसपी के पद पर मांडलगढ़ रहे 5 अधिकारी IPS होकर पोस्टेड है । तथा 2 सेवानिवृत हो चुके है । अब जोशी के बनने से 6 IPS हो जायेंगे । आरपीएस कोटे से आईपीएस में चयन होने पर जोशी को बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। अभी समीरकुमार सिंह,,ओमप्रकाश दायमा,, सत्यवीर सिंह ,राजेन्द्रप्रसाद गोयल व डी डी सिंह पुलिस अधीक्षक होकर पोस्टेड है तथा यह सभी मांडलगढ डीएसपी रहे है ।




Recent Comments