सिवान :35 वाहन चालकों के कटे चालान, लगभग तीन लाख जुर्माना वसूला
#शहर में कई स्थानों पर डीटीओ एवं एमवीआई ने विशेष अभियान के तहत वाहनों के कागजातों की जांच
#डीटीओ एवं एमवीआई ने काटा ऑन द स्पॉट चालान
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्णमोहन सिंह एवं एमवीआई राकेश कुमार ने शहर में कई स्थानों पर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में डीटीओ कृष्णमोहन सिंह ने बताया कि मार्च क्लोजिंग को देखते हुए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच अभियान के दौरान शनिवार को 35 गाड़ियों से लगभग तीन लाख रुपया की वसूली की गई। डीटीओ ने बताया कि जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेश, गाड़ी के परमीट, इंसोरेंस, निबंधन, रोड टैक्स आदि की जांच की जा रही है। इस जांच से सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी। रेव्यन्यू की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह जांच अभियान अभी चलते रहेगा। इसमें गाड़ियों का जांच भी किया जाएगा। डीटीओ ने कहा कि जांच अभियान सुबह 11 से 3 बजे तक चला। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य चौराहे पर जांच अभियान चलता रहेगा। शनिवार को डीटीओ ने मुफ्फसिल एवं महादेवा ओपी में आठ वाहनों का जांच किया। वही एमवीआई राकेश कुमार ने मुफ्फसिल में गोपालगंज मोड़ पर 11, महादेवा ओपी के पास 4 तथा नगर थाना में अड्डा नंबर दो के पास 12 वाहनों का जांच किया एवं राजस्व वसूला। डीटीओ ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग का सालाना लक्ष्य 39 करोड़ 13 लाख का है और मार्च माह में यह 3 करोड़ 51 लाख का है। इसी लक्ष्य को प्राप्ति के लिए रोजाना वाहनों की जांच की जा रही है। वही वाहनों की जांच से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।