सारण :20 जून को कॉपी कलम वितरण
 भेल्दी (सारण)
 भेल्दी के सराय बॉक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में रविवार को सन्त श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में गरखा प्रखंड के बडबकपूर दलित बस्ती में 20 जून मंगलवार को ब्रह्मलीन योगिराज देवराहा बाबा की पुण्यतिथि पर गरीब और दलित बच्चों के बीच प्रोत्साहन के उद्देश्य से कॉपी कलम वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉक्टर टीएन पंडित आप नेता रंजीत कुमार सिंह हॉकर कुंदन कुमार शाह दीपक कुमार महेश राय विजय सिंह सुरेश राय एवं अन्य लोग थे