*बिहार बालिका बाल बैडमिंटन टीम में खेलेगी सीवान की दो बेटियां*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉सीवान/ मैरवा की रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब की है दोनो खेलाङी
👉कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का है अनुभव 
==============
🔸मैरवा ( सीवान) :
बाल बैडमिंटन फेडरेशन अॉफ इंडिया द्वारा दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय इंटर जोनल बाल बैडमिंटन  चैम्पियनशिप  2017 हेतु घोषित बिहार की 10 सदस्यीय टीम में सीवान के  मैरवा स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब की दो  बेटियां  आकृती  रचना व  सोनम कुमारी का चयन हुआ है जो अभी मोतिहारी चल रहें प्रशिक्षण शिविर मे भाग ले रही है ।सीवान जिला बाल बैडमिंटन  संघ के सचिव  संजय पाठक ने बताया की इन दोनों का चयन हाजीपुर  में पिछले माह  आयोजित पुर्वी क्षेत्र अंतर राज्य चैम्पियनशिप मे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है जिसमे बिहार चैम्पियन बना था।
उक्त चैम्पियनशिप मे  कप्तान  आकृती रचना को प्लेयर औफ टुर्नामेन्ट का अवार्ड मिला तथा सोनम कुमारी का भी बेहतर प्रदर्शन रहा था ।श्री पाठक ने बताया की यह प्रतियोगिता 27 से 29 जुन तक आयोजित होगी जिसमे देश की प्रतिष्ठित  आठ  टीम  भाग  ले रही है ।चयनित  दोनों खिलाडीयों को पाँच से अधिक बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अनुभव प्राप्त है। जिसका फ़ायदा बिहार टीम को अवश्य मिलेगा ।इनके चयन पर सीवान जिला संघ के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ,सचिव विनोद सिंह ,कोशाध्यक्ष सुनिल कुमार दुबे मुख्य संरक्षक  काशीनाथ मिश्र ,सहित कई लोगों ने शुभकामना दी है।