सारण :महायज्ञ और माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा व् जलभरी
——-
मुरारी बाबा की रिपोर्ट 
——
गड़खा
गड़खा  के वीर कुंवर सिंह चौक मैकी मैं सरकारी अस्पताल के प्रांगण में होने वाले महा शत चंडी यज्ञ एवं मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष व भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ मंडप से कलश यात्रा प्रारंभ होकर जानकीनगर पोखड़ा पर पहुंची । जिसमें हाथी ऊँट और घोड़े गाजे बाजे तथा डीजे के साथ श्रद्धालुओं ने जय श्री राम , हर हर महादेव, जय माँ दुर्गा के नारे के साथ पहुँची।
यज्ञकर्ता संत श्री श्री 108 श्री श्रीधर दास जी महाराज और उनके शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी भक्तों के उत्साहवर्द्धन कर रहे थे।
जहां ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा जलभरी की। आदर्श शांति दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 मई से प्रारंभ होने वाले यज्ञ की वेदी पूजन वह अग्नि मंथन शनिवार को होगी तथा मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा 3 जून को धूमधाम से की जाएगी ।
जलभरी देख रेख सोनू सिंह सोहाग सिंह भरत सिंह विजय सिंह अभिनाष सिंह अजित सिंह अशोक गुप्ता मनोज राम टुन्ना सिह धर्मेन्द्र सिह कुन्दन शाह सनजय सिह नगीना सिंह आदि लोग कर रहें थे।
आकर्षण के केंद्र बने भगवान के स्वरुप
 यज्ञ कलश यात्रा में बच्चों व महिलाओं में खास उल्लास देखने को मिली वही छोटे छोटे बच्चे भगवान सीता राम लक्ष्मण हनुमान शिव गणेश व भूत-प्रेत के स्वरूप के धारण कर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।