अंता: उप डाकघर में डेपुटेशन पर लगाया बाबू,दैनिक खोज खबर  की खबर का असर
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 26 मई- पिछले बीस दिनों से पोस्ट ऑफिस की चरमराई व्यवस्था की खबर को दैनिक खोज खबर राजस्थान द्वारा 19 मई को “एक बाबू के सहारे उप डाक घर” शीर्षक समाचार के रूप में दो दिनों तक समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था , जिसके चलते उच्च अधिकारियो द्वारा इस और ध्यान दिया गया तथा बारां पोस्ट ऑफिस में तैनात बाबू श्याम प्रजापति को अंता पोस्ट ऑफिस में कार्यवाहक के रूप में लगाया गया । जिससे पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था में थोडा बहुत सुधार हुआ । दूसरी और यहाँ बाबू का कार्य कर रहे एव इंचार्ज धनराज सिंह बीमार होने के कारण  19 मई से अवकाश पर चल रहे हे  वहीँ पोस्ट मास्टर का 6 मई से ट्रांसफर हो जाने के कारण पद रिक्त चल रहा हे । ऐसे में पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था लड़खड़ाई हुई हे ।अब एक बाबू के लगने से थोड़ी राहत लोगो को जरूर मिली हे लेकिन कार्य अधिक होने के कारण अन्य कर्मचारियों की  नियुक्ति की शीघ्र आवश्यकता है।