सारण :प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन का हुआ वितरण 

मढ़ौरा सारण।
नरहरपुर पंचायत के मोथहा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 50 महिलाओं को गैस कनेक्शन व सिलेंडर ,चूल्हा, पाइप रेगुलेटर आदि मुफ्त में  मुखिया प्रमिला देवी के हाथों वितरण किया गया। प्रधानमंत्री की योजना महिलाओं को मिला सम्मान के लिये वितरित किया गया गैस सिलेंडर  ललित भारत गैस जलालपुर के तरफ से दिया गया। ललित भारत गैस जलालपुर के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि खाद्ध्य सुरक्षा योजना कार्ड जिनके पास है ,उन सभी परिवार को मुफ्त कनेक्शन दिया जायेगा। नरहरपुर पंचायत के सैकड़ो परिवार का सर्वेक्षण कर लिया गया है
गा।मुफ्त कनेक्शन पाने वालों में गुड़िया कुमारी, शिव देवी,बदमिया देवी,राजमतिया देवी,उमा देवी,सबिता देवी,लालमुनी देवी सहित पचास महिलाओं को मिला मुफ्त कनेक्शन सम्मान।
इस मौके पर  ललित भारत गैस के वकील सिह ,शेषनाथ सिह ,भाई बबलू सिह,रामेश्वर सिह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे