सारण :रोटरी सारण के तत्वावधान मे निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित 
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
छपरा /सारण 
रोटरी सारण के तत्वावधान में भगवान बाजार स्थित श्याम बाबु के पोखरा पर नि: शुल्क दान्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन डाॅक्टर सी एन गुप्ता विधायक छपरा  रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, रोटरी सारण के अध्यक्ष अजय कुमार, रोटरी सारण के सचिव राजेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा दान्त की जांच नियमित रूप से आवश्यक है क्योंकि नियमित जांच नहीं कराने से मुँह का केन्सर होना लाजमी है। यदि आपका मुँह कम खुल रहा है या मुँह में छाले पड़े हुए बीस दिन से ज्यादा हो गया हो या मुँह में जलन की शिकायत हो या मुँह के अन्दर में सफेद या लाल परत बन जाता है तो तुरन्त दाँत के डाॅक्टर से सलाह लेना चाहिए इस तरह की बीमारी बीड़ी,तम्बाकू,सिगरेट,गुटका,कसैली आदि के सेवन से शीघ्रता से फैलती है इस तरह के नसीले पदार्थो का बहिष्कार करके ही स्वस्थ रहा जा सकता है। डाॅक्टर रवि कुमार गुप्ता ने जाँचोपरान्त बताया गर्भवती महिलाओं को जिन्जाभाडिस,पायोजिनिक, ग्रेनुलोमा और गस्टेस्नल डायबिटिस का खतरा ज्यादा होता है।जिसका समय-समय पर जाँच कराते रहना चाहिए।दाँत की जड़ो के ऊपरी भाग में होने वाला संक्रमण एक सामान्य बात है,जिसको अनदेखा करने पर ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
      भारत में 90-95 प्रतिशत कैंसर SQUAMOUS CELL CARCINOMA होता है जो तेजी से फैलता है। भारत में 2012 में एक मिलियन ओरल केन्सर के रोगी थे जो 2025 तक दो मिलियन रोगी होने की सम्भावना है।
      डॉक्टर सी एन गुप्ता विधायक छपरा ने अपने सम्बोधन में कहा मधुमेह और मुख का रोग एक-दुसरे से जुड़े हुए है।सही खान-पान की अतिआवश्यकता है। ह्रदय रोग में नियमित चेकअप कराते रहना है नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित है,जंग फूड से परहेज करना अतिआवश्यक है। कमजोरी में सलाद प्रचुर मात्रा में लेना है तथा पैर में चप्पल तथा जूतों का पहनना अनिवार्य है।
      रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया इस शिविर में 106 रोगियों की जाँच नि:शुल्क की गई तथा सभी को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। दवा डाॅक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से उनके प्रतिनिधी विश्वजीत कुमार ने उपलब्ध कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवम स्वागत रोटरी सारण के अध्यक्ष अजय कुमार ने किया और कहा समय-समय पर रोटरी सारण द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होता रहेगा। संचालन अमरजीत सिंह ने किया तथा धन्यवादज्ञापन रोटरी सारण के सचिव राजेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर  रोटरी सारण के चन्द्र कान्त द्विवेदी,सोहन कुमार गुप्ता,अजय प्रसाद ने शिविर में अपनी सेवा प्रदान की।