सारण :मढौरा मे स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग मे अधिकारी गंभीर रूप से घायल ,ड्राइवर की मौत 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
मढौरा/सारण
गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा जाने वाली सड़क मे सलिमापुर देवी स्थान के समीप रविवार की रात लालबत्ती वाली स्कार्पियो पर अपराधियों ने ताबरतोड फायरिंग की जिसमें यूपी विधानसभा चुनाव में आय-ब्यय प्रेक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त दिल्ली के आयकर अधिकारी गोली लगने से जख्मी हो गये जबकि गोली लगने से  चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी।आयकर अधिकारी की प्राथमिक चिकित्सा के बाद पी एम सी एच भेज दिया गया।धटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्नी हुई। 
   मढौरा में अपने एक रिस्तेदार से मिलने आय ब्यय प्रेक्षक सह आयकर अधिकारी आये थे।कुछ घंटे पश्चात मढौरा से लालबत्ती वाली स्कारपियो से वापस लौट रहे थे।सलिमापुर देबी स्थान के पास जैसे हीं स्कारपियो पहुंची कि अपराधकर्मियों ने फायरिंग करनी शुरु कर दी।फायरिंग में चालक की मौत स्टेयरिग पर हीं हो गयी।चालक बलिया जिला के नरौनी गांव का अनिल सिंह बताये जा रहे है जबकि आयकर अधिकारी आरा जिला के अगियाव बाजार थाना के तारगांव निवासी ताहिर अली के पुत्र मो शमशेर अली  बताये जा रहे है।
   धटना के बाद से लगातार स्थानीय पुलिस अधिकारी तहकीकात में जुटे है।जबकि सोमबार को आई जी सुनिल कुमार  डी आई जी अजीत कुमार राय एस पी अनुसूइया रण सिंह साहू ए एस पी अशोक कुमार सिंह सहित पटना से पहुची फारेंसिक जांच की टीम के अधिकारी मुश्ताक अहमद एवं श्रीनयन ओझा ने धटना स्थल का मुआयना किया।एफ़ एस एल टीम पटना से पहुँचे अधिकारियों ने बताया की आधुनिक किस्म मे पाँच तरह के हथियारों से गोलियाँ चलाई गई है ।
  इधर धटना को लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष मीनाअरुण के पति सह सलिमापुर पंचायत के मुखिया अरुण सिंह द्वारा मढौरा थाना में काण्ड संख्या १३६/२०१७ दर्ज करायी गयी है।जिसमें कहा गया है कि यह गोलीबारी पुरानी रंजीश की वजह से उन्हे हीं टारगेट कर की गयी थी।लेकिन वे बाल बाल बच गये।क्योकि उनकी गाडी में भी लाल बत्ती लगी थी और अधिकारी की  गाडी के पीछे उनकी गाड़ी चल रही थी। धटना को लेकर सलिमापुर पंचायत के पुर्व  मुखिया के साथ ही कई अन्य  सहित  अज्ञात तीन चार व्यक्तियों  को भी  आरोपित किया गया है।एएसपी सहित कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।