सारण :कोपा के पास छपरा-सीवान एनएच पर बस पलटी,यात्री बाल-बाल बचे 
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 
——-
कोपा – 
छपरा-सिवान मेन रोड पर कोपा के बसडिला के समीप बस पलटी बाल बाल बच्चे यात्री । बस टाटा से सिवान जा रही थी तभी बसडिला गाँव के समीप ओवर टेक करने में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी हालांकि प्रथम दृष्टया  बस पलटने का कारण खाली बस के उपर लोहे का गेट और करीब बीस बोरा कटहल लादना मुख्य कारण प्रतीत होता है ।बस पलटने की सुचना पर कोपा थानाध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुटे ।थानाध्यक्ष ने बताया की बस में आठ दस सवारी थे और बस के उपर भारी मात्रा में लदे समान के वजह से बस पलटी ।