एसडीओ ने युवाओं को दिलाई नशापान नहीं करने की शपथ

मढ़ौरा (सारण)। युवा वर्ग में अपनी एक अलग पहचन बनाने वाले मढ़ौरा अनुमंडलल पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार का शुक्रवार को जन्म दिन था । सोसल साइट के नोटिफिकेशन से इसकी जानकारी युवाओं को हो गई । बाद में देर संध्या युवाओं ने मढ़ौरा के अम्बेडकर पार्क में उनका जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे आमंत्रित किया। युवाओं ने एसडीओ योगेन्द्र कुमार से केक कटवाया और उन्हे शुभकामनाएं भेट की। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीओ ने पहले युवाओं का अभार जताया। बाद में एक अलग तरह की पहल कर दी जो अब चर्चा का कारण बन रहा है । कार्यक्रम में शामिल हुए एसडीओ ने एक नई पहल की। युवाओं को नशापान का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ दिलवाया । एसडीओ के इस पहल की अब प्रशंसा की जा रही है । सिर्फ यही एसडीओ ने युवाओं को स्वय के साथ अपने परिजन को भी नशा सेवन से रोकने और उसके गलत परिणाम और दोष को सामने रखने की भी शपथ दिलवाई । एसडीओ ने शपथ में कहा की युवा अपने अगल बगल में रहने वाले लोगों को भी नशा का सेवन नही करने को लेकर जागरुक करने का काम करेगे । एसडीओ की पहल पर उपस्थित युवा वर्ग ने न सिर्फ शपथ लिया बल्की सामाजिक तौर पर सक्रिय होकर अन्य लिगों को भी नशा का सेवन नहीं करने के लिए जागरुक करने की शपथ ली । इस दौरान एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह जब खूद के लिए दूसरे लोग कार्यक्रम का आयोजन करते है, ऊर्जा मिलती है । वर्तमान में युवा वर्ग पर अपने आसपास के समाज को बेहतर बनाने की विशेष जिम्मेवारी भी है। समाज में नशापान में शराब एक दोष के रुप में मौजूद है । इस स्थिति में सुधार के लिए युवा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है ।इस अवसर पर वीर आदित्य, राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र मांझी, मुखिया सत्येंद्र राम, व्यवसाई विष्णु गुप्ता, हिमांशु कुमार, ई.आश्वनी कुमार, पंकज यादव, निरज शर्मा,  अमीत मेहरा, रेणू मेहरा, राशि मेहरा, राज रत्न अम्बेडकर,  अनिल प्रताप, विनोद कुमार विधार्थी, अभिमन्यु मेहरा, अभिषेक राय, सीबी यादव, ई. पिंटू, अर्जुन राम, रीतराल मांझी, राजेन्द्र रौशन,  सहित दर्जनों युवा व अन्य उपस्थित थे ।