सारण :मढौरा नप मुख्य पार्षद अौर एसडीओ ने छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी

मढौरा
छठी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के आर्थिक रुप से विपन्न व्रतियों के बीच नप मुख्य पार्षद ललन राय अौर एसडीअो ने वस्त्र का वितरण किया । इस अवसर पर नप मुख्य पार्षद ने कहा कि छठी समानता का पर्व है । इस पर्व में दुसरे व्रती को भी किसी सामग्री की कमी नही हो इसका लोग ध्यान रखते है । साड़ी वितरण कार्यक्रम में मढ़ौरा एसडीअो संजय कुमार राय भी शामिल हुए अौर खुद से दर्जनों व्रती को साड़ी प्रदान किया ।

एसडीअो ने कहा कि छठ पर्व में लोगों के बीच आपस का सहयोग चरम पर दिखता है ।यह पर्व आपसी सौहार्द को बढ़ाने की भी प्रेरणा देता है । असोइयां मे मुख्य पार्षद के आवास पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम में महादलित परिवार के 24 व्रती को साड़ी तथा पूजा हेतू नगद राशि उपलब्ध कराया गया ।

इस अवसर पर उप मुख्यपार्षद बिपिन सिंह, राहूल कुमार,बादल कुमार , उमरा कुमार सहीत अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments