सिवान :बिभाग के लापरवाही से बिजली की सप्लाई नही देने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सीवान

तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के चौकीहसन नई बस्ती निवासी दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने गुरुबार को बिजली बिभाग के लापरवाही से बिजली की सप्लाई नही देने से आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए बिजली बिभाग के बिरुद्ध नारेबाजी किये। उपभोक्ताओं में डॉक्टर कुमार, उष्मान गनी, दरोगा मिया समेत दर्जनों से अधिक उपभोक्ताओं ने यह आरोप लगाया की हम लोग 6 माह पूर्ब से बिजली का कनेक्सन ले चुके है और पोल तार मोहल्ला में लगा दी गई है परन्तु बिजली बिभाग के घोर लापरवाही के कारण अभी तक उसमे बिजली की सप्लाई नही दी गई है जिससे अभी तक हम सभी उपभोक्ता लालटेन युग में जीने को बिबस है। इसकी शिकायत कई बार बिजली बिभाग कार्यालय बड़हरिया में की गई है लेकिन आवश्वासन के अलावा आज तक कुछ भी नही मिला है। आश्वासन तो मिलता है की एक सप्ताह में आपलोगो के लिए ट्राँफार्मर लगा कर बिजली की सप्लाई सुचारू कर दी जायेगी लेकिन देखते देखते 6 माह बीत गए अभी तक न ट्रांफर्मर लगी न कोई पदाधिकारी सुधी लेने के लिए पहुँचा जिससे हम सभी अँधेरे में जीने को बिबस हो गए है। बिजली बिभाग बड़हरिया जेई पंकज कुमार ने बताया की इसकी कोई जानकारी मुझे नही मिली है अब जानकारी हुई है जिसकी जाँच कर जल्द ही ट्राँफार्मर लगा कर बिजली की सप्लाई सुचारू कर दी जायेगी।




Recent Comments