सारण:मढौरा हाई स्कूल घाट पर श्रमदान व आपसी सहयोग से छठ घाट हुआ चकाचक, मॉडल छठ घाट का बना लुक
#प्रशासन ने आनन फानन में बैरीकेटिन्ग कर कोरम किया पुरा 
#अप्रोच सड़क की दुरुस्त करने में नगर प्रशासन ने हाथ किये खड़े, तत्काल हाई स्कूल के फील्ड के रास्ते जायेंगे व्रती

 
 
मढौरा (सारण)
स्थानीय एसडीओ के बुधवार दोपहर बाद निरीक्षण में बदइत्तजामी वाले हाई स्कूल घाट को स्थानीय युवाओं ने आपसी सहयोग और श्रमदान से चकाचक कर दिया । गुरूवार को छठ घाट की सफाई भी और साथ में पंडाल और फूलो की सजावट काम युद्ध स्तर पर चल रहा था । वार्ड सँख्या तीन के युवक गुड्डू कुमार , पप्पू जी उर्फ सेठ , विनोद गुप्ता , शशि गुप्ता , कैलाश कम्पाउंडर सहित दर्जनों लोग लगे हुये थे । सभी ने कहा की हमलोगों ने आस्था के पर्व में अपनी राशि और श्रमदान से घाट को प्रतिवर्ष सजाते है । इस वर्ष भी हमलोगों ने ही अपने से बीड़ा उठाया है । जबकि स्थानीय वार्ड पार्षद ने भी  मजदूर आज भेजे है । फिर भी उसके भरोसा ये काम नहीं होने वाला है । आपको बता दे की अभी भी अप्रोच रोड की गंदगी जस के तस है । स्थानीय युवाओं ने छठ वर्तीयो के लिये हाई स्कूल के मैदान के तीनो गेट्स खोलवा के वैकल्पिक रास्ते शुरू किये है । ये रास्ते फिर भगवान भास्कर के सुबह में पूजा के बाद बंद हो जायेगे । इसे भास्कर गेट्स कहा जाये तो कोई बुरा नहीं है । 

  एसडीओ ने बुधवार को निरीक्षण कर नगर प्रशासन को साफ सफाई के साथ ही नदी में बैरेकेटिन्ग  करने का निर्देश दिया था ।वहाँ पर गंदगी की साफ सफाई  से लेकर बैरेकेतिंग का भी काम नहीं हुआ था । जिससे नराज होकर एसडीओ ने  कार्यपालक पदाधिकरी को शो कॉज किया था । दोपहर बाद खबर है की नगर प्रशासन ने आनन फानन में दो घाटों पर बैरेकेटिन्ग का काम कराया गया है । इस तरह जनहित और विशेष मौके पर भी प्रशासन को इतना ठेला ठेली के बाद ही खानापूर्ति की जा रही है । नहीं तो ये भी नहीं दिखता !