​Θ बेतिया :– छठ व्रतियों, गरीब एवं ज़रूरत मंद लोगों के बीच साड़ी, मिठाई एवं अन्य सामग्री का हुआ वितरण !

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
दिनांक 25-10-2017 को ब्रावो फार्मा (8 देशों में कार्यरत) के संस्थापक एवम मालिक समाज सेवी राकेश पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय ने केसरिया प्रखंड स्थित अपने सरोत्तर गांव, पूर्वी चंपारण में छठ महापर्व के अवसर पर गरीबों एवम जरूरत मन्दो के बीच साड़ी, मिठाई एवम अन्य सामग्रियों का वितरण किया। 
उन्होंने कहा कि जरूरत मन्दों को मदद कर के उन्हें बहुत खुशी का अहसास होता है। उक्त अवसर पर श्रीकांत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, प्रधुम्न पाण्डेय, उमेश गिरी, शिक्षक नेता अश्विनी पाण्डेय सहित उपस्थित लोगों ने इस कार्य की सराहना कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश पाण्डेय से हमारे राज नेताओं को सीख लेनी चाहिए, वे एक उधोगपति होते हुए भी बराबर समाज सेवा में लगे रहते है॥