सारण:पुलिस ने जाम से हलकान छपरा में जांच के नाम पर बीच रोड पर ट्रकों की खोली हवा
#ट्रक ड्राइवरों ने कहा की अवैध वसूली पुलिस करती है, नहीं देने पर निकाली हवा 
# पूछने पर पुलिस ने पत्रकार से किया अभद्र व्यवहार

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
छपरा 
नगर थाना पुलिस ने दर्जनों ट्रकों के चक्के का हवा खोला  । मंगलवार को पुलिस के इस दबंगई से परेशान ट्रक ड्राइवरों ने लगया आरोप की  पैसा नही देने पर नगर थाना पुलिस ने ट्रकों का  हवा खोला। छपरा नगर थाना पुलिस की  दिन दहाड़े दबंगई दिखी। जिसमे पुलिस ने  पत्रकार के कैमरे पर भी वार किया । पुलिस के बीच सड़क पर ट्रकों के चक्के के हवा निकालने से जाम लग गया ।  बीच सड़क पर चक्का का हवा निकालने की बात को पूछने गए पत्रकार के कैमरे पर  वार किया और कहा की नगर थाना के इंस्पेक्टर के आदेश पर करवाई  हो रहा है ।


वही ट्रक ड्राइवरों ने कहा अवैध वसूली के पैसे नही देने पर ट्रकों की हवा निकाली गई है।  जबकि जाम से पहले से परेशान है छपरा । छठ व्रत में सड़क पर लगा दर्जनों ट्रक जबकि बालू से लदे ट्रकों के मालिक तथा ड्राइबर का कहना है कि बालू चालान काटा कर लाया गया है।  पुलिस को पैसे नही देने पर हो रही है। इस तरह की करवाई वही डियूटी में तैनात  दरोगा  डी पी शर्मा ने बड़ी अभद्रता से की पत्रकार से बात किया । 

जबकि बालू जांच करने के लिए ट्रकों को पकड़ कर थाने भी लाया जा सकता था,  ताकि बीच सड़क छठ पर्व के समय जाम नही होता ! 
न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक , छपरा