बेतिया – नौतन​:— छेड़खानी का विरोध करने पर मार पीट 
:– महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल ।प्राथमिकी 
 न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन  (प0 चं) बिहार :–
नौतन –थाना क्षेत्र के गहीरी पंचायत के मठिया गांव मे सोमवार की रात्रि  9 बजे करीब मे छेड़खानी का बिरोध करने पर मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है बताया गया कि मारपीट मे लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ।घटना की  सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए स्थानीय पीएससी मे भेज दिया ।ताकि घायलो का इलाज कराया जा सके ।पीड़ित पन्नालाल साह गगन देव साह मनीषा कुमारी अकलू साह मुन्नी देवी जसोदी कुमारी रामावती देवी ने आवेदन देकर बताया कि वही गहिरी मठिया के रामेश्वर गिरि विपिन सिंह नंदलाल गिरि प्रमुख गिरि अरूण गिरि रूपेश गिरि आदि लोग शराब पीकर कर प्लानिंग के तहत दरवाजे पर आ छेड़खानी करने लगे। हमलोग ने छेड़खानी का बिरोध किया तो उक्त सभी लोग लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया । इस संबंध मे न्याय के लिए स्थानीय थाने मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है आवेदन के आलोक मे पुलिस   मामले की छानबीन कर रही है जांच कर करवाई की जाएगी ।
सूत्रो के अनुसार मामला भूमि बिबाद बताया जा रहा है ।