सांसद सिग्रीवाल ने एकमा व दाउदपुर में एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की
संसद में बोलते हुवे सांसद सिग्रीवाल ने लोकसभा स्पीकर व रेल मंत्रालय से ट्रेनों के ठहराव दिए जाने का किया निवेदन
विनीत कुमार, छपरा
महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एकमा व दाउदपुर में कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की।

बुधवार को संसद भवन में बोलते हुवे सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि एकमा व दाउदपुर स्टेशन व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है। इन स्टेशनों से प्रतिदिन कई यात्री गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली आदि स्टेशनों को जाते हैं।

सांसद ने अपने संबोधन के दौरान एकमा स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर मेल व लखनऊ पाटलिपुत्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की वही दाउदपुर स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन व रेल मंत्रालय से इस ओर ध्यान देकर महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के हित में इन ट्रेन का ठहराव शीघ्र कराए जाने की मांग की।
सांसद सिग्रीवाल के इस मांग से एकमा, दाउदपुर समेत महाराजगंज क्षेत्र के रेलयात्री काफी खुश दिखे।




Recent Comments