मानव श्रृंखला के मीटिंग में जा रहे एचएम को कार ने मारा धक्का, एक पर प्राथमिकी दर्ज

तरैया(सारण)।20.01.2020 :

प्रखंड के भलुआ गांव निवासी व मध्य विद्यालय चंचलिया पूरब के एच एम राजेश राय एक कार के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसमें कार चालक फरीदनपुर गाँव निवासी सतेन्द्र कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।पीड़ित का कहना है कि मानव श्रृंखला के लिये आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए अपने विद्यालय से तरैया सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय में जा रहे थे कि तरैया- ब्लॉक मुख्य सड़क पर रामकोला विद्युत उपकेंद्र के समीप तेजी व लापरवाही से चलाते एक लाल रंग की कार जिसका नम्बर J H 10 – 8272 ने धक्का मार दिया। रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया।