​*मधेपुरा:- बाढ़ पीड़ित लाभुकों ने अंचलाधिकारी का किया घेराव ,अब तक नहीं मिल पाई मुआवजा*
*कुंज बिहारी शास्त्री*”*दैनिक खोज खबर” मधेपुरा
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में बाढ प्रभावित ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी अजय कुमार चौसा के वैश्म में घुसकर अपने माँग को रखा। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से कहां , हम सबों को मुआवजा के रूप में ₹छः हजार  मिलना था और उसके एवज में कहां गया था कि तत्काल बैंक अकाउंट खुलवाया जाए ।हम लोगों ने सेठ- साहूकारों से कर्ज लेकर बैंक अकाउंट खुलवाया। परंतु कई माह बीत जाने के बाद भी हम लोगों के खाते पर रुपया नहीं भेजा गया ।जबकि डी  एम  साहब बोले थे आप लोगों को दस  दिन के अंदर रुपया मिल जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण अमरेंद्र कुमार महतो, मिश्री राम, लखन महतो,उमेश महतो, बिमला देवी, चंद्रकला देवी ,मसोमात सीतादेवी, मुरली देवी ,सुगनी देवी, काम देवी, रुक्मणी देवी, मुरली देवी ,माया देवी, मंजू देवी, सुमित्रा देवी ,फेको देवी, नीलम देवी ,सविता देवी ,मसोमात लाडू देवी ,रानी देवी ,सुरेश महतो, रंजू देवी आदि महिला -पुरुषों ने मिलकर अंचलाधिकारी से अपने  माँग  को रखा तथा अंचलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि श्रीमान अब तक क्यों नहीं हम लोगों के खाते में   रुपया गया है। क्या कारण है?  सात माह  बीत जाने के बावजूद भी हम लोगों के खाते पर रुपया जमा नहीं हुआ है। 
*क्या कहते हैं अधिकारी*
 अंचलाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हमारी तरफ से फूलौत पूर्वी  तेरह सौ उन्नतीस,  फुलौत पश्चिमी  चौदह सौ उनसठ,  मोरसंडा नौ सौ दो ,चिरौरी तीन सौ दो परिवारों की सूची के साथ बैंक को एडवाइस भेजा जा चुका है तथा बैंक के द्वारा जल्द ही लाभुक  को  खाते पर रुपया भेज दी जाएगी।