सरसिया:सर्पदंश से मासूम छा़त्रा की मौत
आज़ाद नेब
जहाजपुर 17 जुलाई। थाना क्षेत्र के सरसिया गांव में एक मासूम बालिका को अल सुबह सर्प ने उस लिया जिसे उपचार के लिए जहाजपुर चिकित्सालय लाया गया जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पांचवी कक्षा की दस वर्षीया छात्रा किसमा पुत्र शैतान मीणा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी कि अचानक सर्प ने काट लिया। जिससे मासूम छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोंप दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया।