​*समान काम समान वेतन मिलने तक सत्तापक्ष व विपक्ष को चैन की साँस नहीं लेने देंगे- आनंद कौशल*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
प्रतिपक्ष के नेता माननीय प्रेम कुमार व आधा दर्जन माननीय विधायक ने बिहार विधान सभा के घेराव के तीसरे दिन गर्दनीबाग पहुँचकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आंदोलन का समर्थन किया । नेता प्रतिपक्ष के सामने अपने संबोधन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता श्री सुशील मोदी जी ने कहा था कि नियोजित शिक्षक को भगवान भी वेतनमान नहीं दे सकती है जैसा बयान देकर अपमानित करने का काम किया था जिसका संघ मांग पूरी होने तक विरोध करती रहेगी । उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर अपना गलती सुधारना चाहती है तो इस चालू बजट सत्र में 04 लाख नियोजित शिक्षकों को एक साथ समान काम समान वेतन सरकार से दिलाना सुनिश्चित करे ।

प्रदेश सचिव ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई सत्तापक्ष व विपक्ष को चैन की साँस नियोजित शिक्षक नहीं लेने देंगे । इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सोमवार को पुनः विधान सभा में समान काम समान काम वेतन की मांग को बीजेपी पूरी ताकत के साथ विपक्ष उठाएगा और सड़क पर भी नियोजित शिक्षक के मांग का समर्थन करेंगी ।