सीवान :वार्ड नंबर 27 से निकलेगा भव्य शोभा यात्रा
#परवेज अख्तर , सिवान : रामनवमी के अवसर पर आज निकलने वाले शोभा यात्रा में वार्ड संख्या 27 लक्ष्मीपुर सिसवन ढाला के नवयुवक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वार्ड संख्या 27 के समिति के सदस्यों ने एक सप्ताह से कड़ी मेहनत कर शोभा यात्रा की तैयारी कर रहे है। समिति के सदस्यों ने बताया कि जुलूस सिसवन ढाला से निकलकर मोहल्ला घूमते हुए गांधी मैदान से निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा में मखदुम सराय मोड़ पर शामिल होगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि आज निकलने वाले शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश के देवरिया के आलोक महादेव एंड टीम के द्वारा राम दरबार, राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, अघोरी समेत अन्य दृश्य शोभायात्रा के दौरान पेश करेंगे। वहीं दिल्ली के भारत मयूर झांकी ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। रविशंकर कुशवाहा द्वारा राम, लक्ष्मण एवं सीता के साथ हनुमान के दृश्य तैयार किए गए हैं एवं एक दृश्य सरकारी विद्यालयों से संबंधित रहेगी। समिति के सदस्यों में चंदन, राजन, मनोज, अनुप, मुन्ना, विकास, डब्लू, विशाल, समेत अन्य हैं।
#भगवाध्वज से पटा शहर:
श्री श्रीराम जन्म महोत्सव को ले पूरा शहर भगवा ध्वज से पट गया है। गांधी मैदान, कचहरी रोड, जेपी चौक, बबुनिया मोड़, शांति वृक्ष समेत विभिन्न मोहल्लों में भगवा ध्वज लगाए गए हैं जो अपने आप में एक अलग छटा बिखेर रहा है।
——————-




Recent Comments