वैशाली :निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान पत्रकार घायल

#न्यूज़ इनपुट -प्रेम कुमार
बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के रामदोली टोला कर्मोंपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नवनिर्माण मकान में कार्य के दौरान देखरेख करने गए पत्रकार के ऊपर ईट गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें परिजनों ने आनन-फानन के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया । जहाँ स्वास्थ्य में सुधार है। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि बिदूपुर प्रखंड के सहारा संवाददाता विजेंद्र कुमार के नव निर्माण मकान में कार्य चल रहे थे।इसी दरमियान उन्होंने देखने पहुंचे थे। उसी समय मजदूर ईट की दीवार जोड़ रहे थे उस वक्त उन पर एक गिर गया था। हालांकि कोई अप्रिय घटना घटने से बच गई सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में भी सुधार है।