मिट्टी का तेल डाल आग लगाने बाली विवाहिता की मौत
राकेश फौजदार
भरतपुर 14 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के पुराना लक्ष्मण मंदिर के पीछे पीहर में रह रही विवाहिता कल्पना (34) ने केरोसिन डालकर खुद को आग आत्महत्या करली। पुलिस ने महिला के शव का जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार कल्पना का करीब 4 साल पहले नीम दरवाजा निवासी धीरज के साथ विवाह हुआ था। उसके 2 साल का एक बच्चा है। कल्पना बच्चे के जन्म के बाद से ही पीहर में रह रही थी। उसकी छोटी बहन की भी शादी उसी घर में हुई थी और दोनों ही बहनें फिलहाल पीहर में रहती हैं। कल्पना के भाई का करीब दो माह पूर्व निधन हो चुका है और पिता भी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कल्पना काफी तनाव में थी। ऐसे में दुखी होकर उसने दोपहर को पीहर में मकान की छत पर बने कमरे में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पता चलने पर उसकी बहन व अन्य परिजनों ने उसे उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर अटलबंध थाना एसएचओ जगदीश प्रसाद मीणा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। कल्पना की हालत गंभीर होने की वजह से उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर पहुंचने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस आरबीएम अस्पताल लाया गया।




Recent Comments