*बेगूसराय:पार्षद पुत्र की दबंगई नगर पंचायत कार्यालय कर्मी के साथ की मारपीट*
👉विरोध में उतरे नगर पंचायत कार्यालय कर्मी धरने पर बैठे
*अमित कुमार पोद्दार”दैनिक खोज खबर” बखरी, बेगूसराय की रिपोर्ट*
बखरी नगर पंचायत वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद शिव साहनी के पुत्र सुशील कुमार साहनी ने नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान सहायक राम कुमार को पूरे कार्यालय में सभी के सामने मारपीट की और अभद्र गाली गलौज की।जिस का विरोध सभी कर्मियों ने किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे कुमार अभिषेक ने बताया कि पार्षद पुत्र किसी बात को लेकर प्रधान सहायक से बात कर रहे थे कि तभी दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पार्षद पुत्र ने प्रधान सहायक पर हाथ छोड़ दिया। जिस का विरोध सभी कर्मियों ने किया और पार्षद पुत्र ने सभी कर्मियों को भी गालियां दी।

धरने पर बैठे अमन कुमार ने कहा कि अभिलंब ही दोषी को गिरफ्तार किया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में कर्मियों के साथ इस तरह की घटना ना हो। इसकी ठोस पुष्टि हो। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता ने की।धरना में कुमार अभिषेक के साथ राम कुमार ,अमन कुमार ,अनुज कुमार, विजयराम ,संतोष सुमन, सुभाष पासवान ,विनोद पासवान, राम कुमार ,दिवाकर मिश्रा ,कुसुम देवी ,सावित्री देवी ,सुनीता देवी, रेणु देवी ,सहित दर्जनों कर्मी इस केवला धरने में मौजूद थे।




Recent Comments