मांझी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
दैनिक खोज खबर, मांझी
भारतीय जनता पार्टी के मांझी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मटियार गांव में बैठक की।

मटियार के महेश्वर ब्रह्म स्थान पर आयोजित इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के भुगतान में धांधली करने का आरोप लगाया।
बैठक की अध्यक्षता मांझी पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की।

बैठक को जयप्रकाश महतो, शम्भुजी, विजय सिंह, सकलदेव राम, विक्की सावन, सुजीत कुमार सिंह, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार सिंह उर्फ मंटू ने किया।




Recent Comments