✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार 

👉आज अपने बेटे के जन्म दिवस के पाटी में उन्हे जाना था पटना लेकिन मंगलवार की रात से ही थे गायब और बुधवार की दोपहर कुएं से मिला शव 👈 

🔴गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के  चैनपुर गांव निवासी तथा पंचायत की मुखिया शांता शाही के पति व भाजपा वरिष्ठ   नेता कृष्णा शाही का मंगलवार की रात  को अपहरण होने की खबर से पुरे क्षेत्र में  सनसनी फैल गयी, उसके बाद बुधवार को दोपहर के बाद उनका शव  एक कुंए से बरामद हुई है।
मृतक कृष्णा शाही बीजेपी व्यावसायिक सेल के प्रदेश प्रभारी थे। हत्या के बाद में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपितों के घर पर हमला कर दिया है। शव मिलने की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची है और फिलहाल कैंप कर रही है। मामले की जांच के लिये पुलिस की दो अलग-अलग टीम गठित कर के  फुलवरिया समेत कई ठिकानों पर  छापेमारी हो रही है ।

भाजपा नेता का शव  बसवरिया मांझा गांव में स्थित एक मंदिर के पास के  कुंए से बरामद किया गया है। इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर कुंआ से शव बाहर निकलवाया ।
घटना का पता चलते ही मुखिया के समर्थकों की भारी भीड घटनास्थल के पास मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हत्या जहर खिलाकर की गई है और हत्या के बाद कुंए में शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
भाजपा नेता के भाई चैनपुर पंचाचत के पूर्व मुखिया उमेश शाही ने बताया कि कृष्णा शाही मंगलवार की रात फुलवरिया के सवरिया मांझा गांव निवासी स्वर्गीय लालबाबू राय के कजिया में शामिल होने गये थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल फोन भी स्वीच आफ था।

वहीं दूरभास पर संपर्क करने पर भाजपा नेता की पत्नी शांता शाही ने बताया कि परिवार के सभी लोग पटना में हैं।  बुधवार को  बेटे के बर्थ डे है और उनके पति भी इसमें शरीक होने के लिए पटना आने वाले थे, लेकिन वे नहीं पहुंचे  और उनके मौत की खबर आई ।
इस संबंध में पूछे जाने पर हथुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता के अपहरण की सूचना मिली  थी व  पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही थी तभी हत्या की खबर मिल गई । पुलिस टीम सवरिया मांझी गांव पहुंच कर जिनके घर भाजपा नेता गये थे उनसे पूछताछ कर रही है।

गोपालगंज एसपी रविरंजन कुमार  ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर लालबाबू राय के बेटे आदित्य राय और घर की 3 महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस  टीम को इस मामले में लगा दिया गया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।