महुवा:भाजपा स्थापना दिवस पर बांटे नि:शुल्‍क गैस कनेक्शन

भीलवाड़ा 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम भाजपा एस.टी.मोर्चा महुवा मंडल की और से ग्राम पंचायत रलायता के समुदायक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुवा मंडल अध्यक्ष श्री मान जगदीश जी बैरवा ,कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी मोर्चा महुवा मंडल के अध्यक्ष श्री मान महावीर मीणा (सरपंच-रलायता)ने की विशिष्ठ अथिति जिला उपाध्यक्ष श्री मान मुकेश जी मीणा व् मंच संचालन पंचायत प्रभारी व् मंडल उपाध्यक्ष भागचंद जैन ने किया। और स्थापना दिवस के उपलक्ष पर ग्राम पंचायत रलायता में प्रधानमंत्री उज्वल्ला निःशुल्क गैस कनेक्शन के तहत बिड़ला भारत गैस एजेंसी काछोला के श्री मान विनय बिड़ला द्वारा लोगो को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गये।