
मांझी। मांझी विधान सभा क्षेत्र के कई हिस्सों में भ्रमण करने के बाद रालोसपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान हालात में बिहार सरकार के सारे दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार नही होने के कारण जहां बच्चों का भविष्य वर्षों से चौपट हो रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पहले से भी बदतर हो गई है। पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों एवं जरूरी जीवन रक्षक दवाओं के उपलब्ध नही होने के कारण गरीब व साधारण मरीज शोषण के शिकार हो रहे हैं। बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को आवश्यक सरकारी सहायता भी नही मिल पा रही है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ से बिहार में भारी तबाही होती है। मगर अभी तक बाढ़ से बचाव के लिए सरकार द्वारा कोई कारगर नीति तक नही बनाई गई है। बेरोजगारी का आलम यह है कि कोरोना काल मे गांव पहुंचे लाखों मजदूरों को काम नही मिलने के कारण परिवार की स्थिति काफी बदतर हो गई है। अब तक प्रदेश की जनता के सामने सरकार की सारी नाकामियां खुल कर सामने आ गई है। लाचार होकर वे फिर पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में जनता को ऐसी सरकार व प्रतिनिधि की जरूरत है। जो उनकी परेशानी को समझता हो। वहीं श्री कुशवाहा ने लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सजग रहने की अपील की। साथ में शैलेश कुमार, अजय शंकर प्रसाद, राज कुमार राय, जलील मियां आदि थे।




Recent Comments