दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के गौनाहा थाना क्षेत्र मुरली भरहवा गाँव में एक 24 वर्षीया युवती को उसी गाँव के दबंगो ने इतना तबाह किया कि वह अपनी प्रतिष्ठा को साथ लेकर दिल्ली चली गयी। दिल्ली में गुलनाज़ बेगम मालदीप नगर में रहकर चौका बर्तन का काम करती है, वही गुलनाज़ अपनी सहेली प्रियंका कुमारी से संपर्क में रहने लगी, जहाँ उसका भाई धीरज रहता है। विगत 12 दिसम्बर 2019 को प्रियंका का भाई धीरज के साथ वह दिल्ली से अपने घर मुरली भरहवा लौटी। उस दौरान धीरज कुमार का कुछ सामान गुलनाज़ के बैग में रह गया। उसकी बहन प्रियंका ने खबर देकर भाई धीरज को सामान लेने 14 दिसम्बर 19 शनिवार को भेजा। धीरज कुमार शनिवार को शाम लगभग 4 बजे गुलनाज़ के गाँव बाइक से पहुँचा, जहाँ उसका आवभगत किया गया। इस दौरान शाम होने पर गुलनाज़ की अम्मा रबड़ा खातून ने धीरज से कहा कि अंधेरा हो रहा है, रात में रह जाओ, दूसरे दिन घर चले जाना। धीरज को भोजन करा कर बाहर वाले कमरे में सुलाया गया, रात्री लगभग 08 बजे उसी गाँव के गुलनाज़ के पुराने आशिक सदरे आलम पिता एहतमाम शेख उम्र 35 वर्ष अपने सहयोगियों शेख मकसूद 32, नेहाल शेख 29, शेख परवेज़ 28 और इम्तेयाज़ अंसारी 25 वर्ष के साथ मुरली भरहवा, रबडा खातून पति मरहूम अख्तर खान के घर पहुँचे। उन लोगों ने धीरज व राबड़ा खातून के साथ गुलनाज़ को पकड़कर खूब पीटा और घर से खींचकर सदरे आलम के दरवाजे पर ले गया। वहां तीनो को रड बुरी तरह पीटा गया, जान मारने की कोशिश की गई। राबड़ा खातून के निहोरा पर गुलनाज़ की जान बख्श दी गई, लेकिन पीटाई के दौरान गुलनाज़ की हाथ तोड़ दी गयी। उसके बाद गुलनाज़ और धीरज का मोबाइल उन लोगों ने छीन लिया। बाद में आरोपियों ने शेख इम्तियाज़ और शेख परवेज़ से उसका बाल कैंची से काटवाया। तदुपरांत आरोपियों की गिरफ़्तारी को छापामारी किया और सदरे आलम और नेहाल शेख को गिरफ़्तार करते गौनाहा थाना कांड संख्या 122/19 अंडर सेक्शन 341/ 342/ 323/ 325/ 307/ 354(बी)/ 379/ 457/ 427/ 500-34 के तहत दर्ज करते हुए अनुसन्धान की जिम्मेदारी शिकारपुर थाना के अवर निरीक्षक संजीव कुमार को सौंप दिया है।




Recent Comments