भाजपा के राज में भाजपा पार्षद अनशन पर , आवारा गो वंश की समस्याओं को लेकर भगवती प्रसाद गोड़ अनशन की राह पर
दैनिक खोज खबर के सवालों पर महापौर ने साधी चुपी
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 28 जून। शहर आवारा पशुओं की समस्या से त्रस्त है और आवारा पशुओं के कारण आये दिन दुर्घटनाए भी बढ़ रही हैं अब तक कई लोग जान गवा चुके हैं तो कई गंभीर रूप से घायल हुए पर नगर निगम प्रशाशन मस्ती में मस्त है इन्ही समस्याओं को लेकर सत्ता पक्ष के पार्षद भगवती प्रशाद गोड़ ने कई मर्तबा महापोर नारायण चोपड़ा को पत्र लिखे, निगम की बैठकों में इस गंभीर समस्या को उठाया पर इस पुरे मामले में महापौर गंभीर नहीं और इसी से त्रस्त होकर गोड़ आज सुबह 10 बंजे सुरसागर के पास करनी माता मंदिर से रैली के रूप में अपने समर्थक उप महापौर अशोक आचार्य ,समाज सेवी के के शर्मा,समाज सेवी सोनल पारीक , राज कुमार, शभु गहलोत, श्याम सुंदर, हसन रजा, चौधरी जी,सोहन सिंह, तेजेन्द्र सिंह सहित सेकड़ो जन के साथ नगर निगम पहुचे और पूर्व घोषित अनशन शरू कर दिया ।
अनशन शरू होने के तुरंत बाद महापौर नारायण चोपड़ा, निगम आयुक्त जेसवाल के साथ अनशन स्थल पर पहुच अनशन पर बैठे भगवती प्रशाद, श्याम सुंदर सहित सभी को मनाने की कवायद शरू की पर उचित निर्णय नहीं लेने तक अनशन स्थगित नहीं करने के निर्णय पर अनशनकारी अडिग रहे और इस दौरान वार्ता में सभी ने महापौर पर निस्किर्यता का आरोप भी लगाया इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ज़ावेद पड़िहार भी कांग्रेसी पार्षदों के साथ पहुच अनशन को दिया समर्थन ।
◆ दैनिक खोज खबर
ने महापौर से बात करते पूछा की आखिर शहर की इतनी बड़ी समस्या पर आप चुप क्यों है तो महापौर ने कहा कि राज्य सरकार और गौ शालाओ के बीच अब समझौता हुआ है और निगम अब जल्द से जल्द आवारा पशुओं को इन गौ शालाओ के हवाले कर देगा और गौ शालाओं को अनुदान का वितरण कर दिया गया हैं, वही खोज खबर के इस सवाल पर की सत्ता पक्ष के पार्षद अनशन पर क्या आपसी समन्वय की कमी है तो महापौर बोले कमी नहीं भ्रांति है कुछ और चुपी साध ली, वही निगम में कल हुए गाली गलोच के सवाल को भी टाल गए ।।




Recent Comments