
मांझी। पूर्व मुखिया अख्तर अली द्वारा आयोजित जदयू समीक्षा बैठक पर प्रखंड अध्यक्ष हसनैन अंसारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि उक्त बैठक में क्रियाशील सदस्यों तथा पंचायत अध्यक्षों की संख्या नगण्य थी। उन्होंने बताया कि पूर्व अध्यक्ष को महज तेरह पंचायतों की जिम्मेवारी मिली है जबकि वे 16 बताकर कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ कमिटी के गठन संयोजक के देखरेख पंचायत अध्यक्षो को करना है। संयोजक द्वारा खुद कमिटी बनाना पार्टी लाइन के खिलाफ है।




Recent Comments